Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश के छह बार रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जनमानस का नेता करार देते हुए कहा कि उनके निधन से प्रदेश आज सुना सा हो गया है। उन्होंने कहा वीरभद्र सिंह ऐसे एकमात्र नेता थे जो अधिकतर लोगों को उनके नामों से जानते थे और प्रदेश के हर कोने व क्षेत्र को भली भांति परिचित भी थे।हिमराल ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में जिस प्रकार से विकास की नींव रखी, वह अपनेआप में एक मिसाल है। आज प्रदेश पहाड़ी राज्यों में एक अग्रणी मॉडल के तौर पर जाना जाता है।

हिमराल ने वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि शिमला ग्रामीण के विधायक के नाते उन्होंने इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए। आज शिमला ग्रामीण एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बन गया है। वीरभद्र सिंह की विरासत उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह बड़ी बखूबी से आगे बढ़ा रहे हैं।हिमराल ने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से इस क्षेत्र ने अपना एक मशीहा खो दिया। हालांकि वह साथ लगती अर्की विधानसभा चुनाव क्षेत्र से विधायक थे, पर वह ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र पर भी उतनी ही पैनी नज़र रखते थे, जितनी अर्की विधानसभा क्षेत्र की। हिमराल ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा कि शिमला ग्रामीण उनके प्रदेश में किए गए उल्लेखनीय कार्यो के लिए हमेशा ही ऋणी रहेगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *