शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से एक मरीज की मौत हुई है। यह मौत मंडी जिले में हुई है। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक कुल 3476 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 93 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान मंडी जिले में 32, कांगड़ा में 22, चंबा में 13, शिमला में 12, बिलासपुर में 4, हमीरपुर व कुल्लू जिले में 3-3, सोलन व ऊना जिले में 2-2 मामले पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 203719 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 199019 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रविवार को 132 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 1207 एक्टिव केस हैं।
