Spread the love

शिमला। वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने रविवार को शिमला जिले के जुब्बल-नावर-कोटखाई के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन कुफर बाग, शरघाल, बदरूनी, दयोरी घाट, चोल तथा जकराड़ी क्षेत्र का दौरा कर वहां के लोगों तथा जन प्रतिनिधियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया। उन्होंने कुफरबाग में कहा कि स्व. नरेन्द्र बरागटा ने क्षेत्र में अरबों रुपए के प्रोजेक्ट्स लाए है, जिसमें से 380 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कुफरबाग के लिए इसी सप्ताह बस सेवा शुरू करने की घोषणा की तथा काली कुफर खेल मैदान के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कुफरबाग की सड़क, पानी आदि की समस्याओं को पूरा करने का आश्वासन दिया।

पठानिया ने शरघाल में लोगों की समस्याएं सुनते हुए बताया कि सामुदायिक भवन निर्माण के लिए उपायुक्त शिमला को आदेश दिए जाएंगे तथा सड़क निर्माण में पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। बदरूनी में समस्याएं सुनने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर कोताही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बदरूनी में बस सेवा को बहाल करने के लिए अधिकारियों से बातचीत की जाएगी तथा यहां की समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जाएगा। 

उधर, जकराड़ी में समस्याओं का समाधान करने के उपरांत राकेश पठानिया ने कहा कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए सोर्स के पास चैकडेम लगाए जाएंगे। वहीं, लिफ्ट के माध्यम से जकराड़ी में पानी की समस्या को खत्म किया जाएगा, जिसके लिए पैसों की कमी को नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्व. नरेन्द्र बरागटा द्वारा जो कार्य शुरू किए गए थे, उन्हें पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है तथा क्षेत्र की एक-एक समस्या का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने जोल में पानी के टैंक के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विकास के लिए पैसों की कमी नहीं होने देंगे। यदि क्षेत्र की जनता आगामी डेढ़ वर्षों तक हमारा साथ देती है तो रूके कार्य को इसी कार्यकाल में पूरा किया जाएगा। 

वन मंत्री ने भारत स्काउड एंड गाईड सीमा काॅलेज यूनिट द्वारा स्थापित किए गए स्वर्णिम पुष्प वाटिका तथा छः बैंचर क्लब की सराहना की। इस अवसर पर दयोरी घाट के युवाओं ने मंत्री के समक्ष अपनी मांगे रखीं, जिसका समाधान निकालने का आश्वासन मंत्री ने दिया। इस अवसर पर भाजपा आईटी सेल प्रमुख व संयोजक चेतन बरागटा, नगर निगम पार्षद शिमला कमलेश मेहता, पंचायत प्रधान भूप सिंह, उपमंडलाधिकारी ठियोग सौरव जस्सल, महासु उपाध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, सीमा काॅलेज प्रधानाचार्य बीएस चौहान एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारीगण उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *