Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार से कहा है कि वह अटल टनल रोहतांग में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका को जल्द उसी स्थान पर पुनः स्थापित नहीं किया तो कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने रोहतांग टनल में, जिसे उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी का नाम दे रखा है, उसमें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका को जल्द उसी स्थान पर पुनः स्थापित नहीं किया तो कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। 
संजय दत्त ने कहा कि हालांकि सरकार ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद भरोसा दिया था कि उसे जल्द ही उसी स्थान पर पुनः स्थापित कर दिया जाएगा, लेकिन यह अभी तक स्थापित नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने स्वयं इस जिले का दौरा किया है और पाया है कि इस पट्टिका को निकाले जाने की यहां आम लोगों में नाराजगी है, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी बड़ा रोष है। 
दत्त ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने इतिहास से छेड़छाड़ की जो परंपराएं शुरू की हैं, वह पूरी तरह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में बनाई गई संस्थाओं एवं उपक्रमों को केंद्र की सरकार अपने राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा बेचने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रोहतांग टनल तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व यूपीए सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने इस टनल निर्माण के लिए समुचित बजट स्वीकृति कर तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 28 जून 2010 को इस सुरंग की आधारशिला तत्कालीन इस्पात मंत्री व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की उपस्थिति में मनाली के धुंधी, दक्षिण छोर में रखी थी। 
कांग्रेस नेता ने कहा कि कहा कि पिछले साल 3 अक्टूबर 2021 को प्रधानमंत्री के इस टनल के उद्घाटन पर इस पट्टिका को यहां से गायब कर भाजपा ने अपनी ओछी राजनीति का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल की सरकारें आती है, जाती है, लेकिन उनके कार्यों की पटिकाओं को इस प्रकार से हटाना या उनसे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करना लोकतंत्र का घोर अपमान है, जिसे कदापि सहन नहीं किया जा सकता। 
संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं का अपमान सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि रोहतांग टनल के निर्माण में भाजपा का कोई भी योगदान नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का इस टनल के उद्घाटन और इसके नामकरण का ही योगदान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस पर भी कोई आपत्ति नहीं है, उन्हें आपत्ति तो इसकी शिलान्यास पट्टिका को हटाने की है, जिसे जल्द उसी स्थान पर स्थापित किया जाना चाहिए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *