Spread the love

शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि गरीब कल्याण योजना को दीपावली तक चलाने और प्रदेश को निःशुल्क वैक्सीन देने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बड़ा कदम है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। 
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि जहां अन्य प्रदेशों को भी इस निर्णय से लाभ होगा, वहीं हिमाचल प्रदेश को सीधा-सीधा 500 करोड़ की बचत होगी, जो कि वैक्सीन खरीदने के लिए खर्च करने होते। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, भविष्य में जो भी वैक्सीन का कार्यक्रम बनेगा, उसमें भी प्रदेश का खर्च होने से बचेगा। उन्होंने कहा कि 32 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने दो बड़े ऐलान किए। पहला – सभी राज्यों को अब केंद्र की ओर से मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। 21 जून सोमवार से देश के हर राज्य में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। वैक्सीन निर्माताओं से कुल उत्पादन का 75 फीसदी हिस्सा खुद खरीदकर राज्य सरकार को मुफ्त देगी। किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन को कुछ भी खर्च नहीं करना होगा। दूसरा – देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को नवंबर यानी दिवाली तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *