शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 18 और मरीजों की मौत हो गई है। शिमला जिले में 5, कांगड़ा व सोलन जिलों में 4-4, मंडी में 2 और बिलासपुर, हमीरपुर व ऊना जिलों में एक-एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 3299 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 656 नए मामले पाजिटिव आए हैं। मंडी जिले में 129, कांगड़ा में 124, चंबा में 82, शिमला में 66, सोलन में 48, ऊना में 41, सिरमौर में 39, कुल्लू में 35, हमीरपुर में 34, बिलासपुर में 31, किन्नौर में 21 व लाहौल-स्पीति जिले में 6 लोग कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 195755 मरीज पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 184878 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सोमवार को 1444 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के 7555 एक्टिव केस हैं।
