Spread the love

रिकांगपिओ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने बताया कि 27 मई, 2021 को जिले के तीन स्थानों पर 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 मई को जिले के क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मूरंग व कटगांव में 100-100 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति कोविन पोर्टल पर 25 मई, 2021 दोपहर 2ः30 मिनट से अपना स्लाॅट बुक कर टीका लगवा सकतें हैं।  
उन्होंने कहा कि जिले में 31 मई को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ व रकच्छम में 18 से 44 वर्ष के नागरिकों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा जिसके लिए इस आयु वर्ग के इच्छुक व्यक्ति कोविन पोर्टल पर टीकाकरण की तिथि से दो दिन पूर्व दोपहर 2.30 बजे से अपना टीकाकरण का स्लाॅट बुक कर सकतें हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *