Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर की माता राजकुमारी के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिनका आज हमीरपुर में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूरर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। 
उधर,पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा हमीरपुर जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, प्रदेश भाजपा सह प्रवक्ता नरेंद्र अत्री, कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, राजेंद्र राणा और कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार समेत अन्य नेताओं ने भी विधायक नरेंद्र ठाकुर की माता के निधन पर शोक जताया है। स्व. राजकुमारी के पति स्व. ठाकुर जगदेव चंद जनसंघ समय से भाजपा के कद्दावर नेता रहे थे। वे पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। वर्तमान में उनके पुत्र नरेंद्र ठाकुर हमीरपुर से भाजपा विधायक हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *