शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 63 और मरीजों ने इस वायरस से जूझते हुए दम तोड़ दिया। ऊना जिले में सबसे अधिक 16 मरीजों की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में 15, शिमला में 12, सिरमौर व सोलन में 5-5, चंबा और मंडी में 4-4 व हमीरपुर और किन्नौर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 2118 मरीजों की मौत हो चुकी है।
