Spread the love

शिमला। कांग्रेस ने आज प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व स्टाफ ने उनके चित्र पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश ठाकुर और जिला कांग्रेस शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि डॉ. परमार को प्रदेश के निर्माता के तौर पर हमेशा याद रखा जाएगा। प्रदेश उनके इस ऋण से कभी मुक्त नहीं होगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *