मंडी। प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह के डडौर में रविवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक डडौर में एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान सुशील कुमार व पंकज कुमार के रूप में हुई है। सुशील कुमार वायुसेना में कार्यरत था। जबकि छोटा भाई बतौर कंडक्टर काम करता था। उधर, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
