Spread the love

शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बुधवार को शिमला स्थित टाउन हाॅल में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविशील्ड वेक्सीन का दूसरा टीका लगाया। इस अवसर पर उन्होंने शिमला शहर की जनता के साथ-साथ आम जनमानस से अपील की कि वे कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए कोविड टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनें और शत प्रतिशत टीकाकरण करें।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि यह देखने में आया है कि कुछ लोग कोविड टीकाकरण से घबरा रहे हैं और पहली डोज लेने के लिए भी आनाकानी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोग पहली डोज लेने के बाद दूसरी डोज लेने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ है कि जिन लोगों ने टीकाकरण करवाया है, उनमें संक्रमण की संभावना बहुत कम देखने में आई है।
शहरी विकास मंत्री ने जनता से आग्रह किया कि वे टीकाकरण कर स्वयं भी स्वस्थ रहें और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने युवा वर्ग से आग्रह किया कि 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लिए एक मई आरम्भ हो रहे टीकाकरण अभियान के साथ जुड़कर शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें, ताकि इस कोविड महामारी से बचाव हो सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *