Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला शिमला की कोटखाई तहसील के गांव फनैल में आग लगने से एक महिला की मृत्यु की घटना पर दुख व्यक्त किया। इस घटना में छः घर भी जलकर राख हो गए।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को फौरी राहत एवं पुनर्वास प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों को हर सम्भव सहायता प्रदान करेगी।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed