शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के रिकार्ड 1392 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 258, सोलन में 233, हमीरपुर में 219, शिमला में 208, मंडी में 126, बिलासपुर में 95, ऊना में 91, सिरमौर में 73, चंबा में 38, कुल्लू में 32, लाहौल-स्पीति में 18 और किन्नौर जिले में एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 75587 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 65947 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 647 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 8444 एक्टिव केस हैं।
