Spread the love

शिमला। प्रदेश में बाहरी राज्यों से सब्जियों और राशन की गाड़ियों के साथ या पास बनवाकर प्रदेश में आने वाले लोगों के हिमाचल के प्रवेश द्वारों पर ही कोरोना टेस्ट होंगे। इन रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट मात्र 15 मिनट में आ जाएगी। इसके लिए सरकार ने 11 हजार डायग्नोस्टिक टेस्ट किट केंद्र से मंगवाई हैं, जो जल्द पहुंचेगी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में खांसी, जुखाम आदि के लक्षणों वाले लोगों की भी जांच की जाएगी। ऐसी स्थिति में प्रदेश में संक्रमण रोकथाम के प्रयासों को बल मिलेगा। हिमाचल की चेक पोस्टों पर कोरोना की जांच के लिए स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित होंगे। इन केंद्रों में 15-15 बेड स्थापित होंगे। वहीं पर संभावित मरीजों को रखा जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed