Spread the love

शाहपुर। शाहपुर बस स्टैंड में 46.28 लाख रुपये की लागत से नया इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके लिए धनराशि स्वीकृत होने पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया। उन्होंने चार्जिंग स्टेशन की स्वीकृति के लिए शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। 

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। इनके सुचारू संचालन के लिए शाहपुर बस स्टैंड में ही चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। परिवहन एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ चार्जिंग स्टेशन के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है तथा संबंधित विभागों को जल्द आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के रूट विस्तार को लेकर भी परिवहन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा मिल सके। 

विधायक ने कहा कि शाहपुर में चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से इलेक्ट्रिक बस सेवा को मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्रवासियों को पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *