Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विश्वराज चौहान को जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सचिव का दायित्व सौंपा गया है। इस जिम्मेदारी के मिलने पर जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस को सोशल मीडिया संयोजक अक्षय सिंह नैंटा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। 
नैंटा ने कहा कि विश्वराज चौहान संगठन के पुराने कर्मठ कार्यकर्ता हैं और वे छात्र राजनीति से निकले हुए हैं। उन्हें संगठन में काम करने का अच्छा खासा अनुभव है और इसका लाभ जुब्बल-नावर-कोटखाई के समस्त कांग्रेसजनों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि विश्वराज चौहान की देखरेख में  जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी और मजबूत  होगी। 
अक्षय नैंटा ने विश्वराज चौहान को जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी सचिव नियुक्त करने पर प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और महासचिव रजनीश किमटा का आभार जताया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *