शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चार नगर निगमों सहित पंचायती राज संस्थाओं व नगर निकायों के चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव जनहित को प्राथमिकता दी है। इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगे आना होगा।
प्रतिभा सिंह ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में चार नगर निगमों में पार्टी की जीत के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी को पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हुए पार्टी उम्मीदवारों की जीत के लिये कार्य करना चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने हमेशा ही पार्टी निणर्य का आदर करते हुए प्रदेश में जिस तरह से संगठन को मजबूत किया, आज फिर से प्रदेश को उनकी उस आवाज को मजबूत करने के की जरूरत है। यही हम सब की उनके लिये सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं विशेष तौर पर उनके समर्थकों से आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का एक मजबूत स्तम्ब जो हमारे सामने खड़ा किया है उस विरासत को हमें आगे बढ़ाते हुए पार्टी की मजबूती आगे आना होगा।
