Spread the love

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को जुब्बल उपमंडल के ग्राम पंचायत रावीं में 35 लाख रुपये से निर्मित टुरान से हमरान संपर्क मार्ग और 20 लाख रुपये निर्मित से टुरान से अपर प्रेम नगर संपर्क मार्ग दो सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने स्थानीय नागरिकों को शुभकामनायें दीं और आने वाले समय में और विकासात्मक कार्य को और अधिक गति देने का आश्वासन भी दिया।

हमरान में आयोजित एक समारोह में उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि शुराचली क्षेत्र से उनका एक पारिवारिक एवं भावनात्मक सम्बन्ध है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर रामलाल के समय से ही शुराचली क्षेत्र और यहाँ के निवासियों से हमेशा ही उन्हें प्रेम और आशीर्वाद मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा इस बात का उन्हें पूर्ण विश्वास है।

17 करोड़ रुपए से स्तरोन्नत हो रहा सरस्वती नगर झड़ाशली मार्ग 

विकास कार्यों की चर्चा करते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान पूरे प्रदेश के साथ साथ जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में भी विकास की धारा गतिमान है तथा शुराचली क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। इसके अंतर्गत इस क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण और मुख्य मार्ग सरस्वती नगर झड़ाशली मार्ग को 17 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत किया जा रहा है। साथ ही 4 करोड़ रुपये की लागत से 15 नई सड़कों का निर्माण किया गया है। 11 नई सड़कों को पक्का किया गया एवं वार्षिक मुरम्मत योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये की लागत से 5 किलोमीटर लम्बी भोलाड़-छुपाड़ी सड़क को भी स्तरोन्नत किया गया है।

1.75 करोड़ रुपए से पीएचसी भोलाड़ और 5.55 करोड़ रुपए से चामशू में पुल का हो रहा निर्माण 

स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलाड़ का निर्माण कार्य 1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से प्रगति पर है जोकि शुराचली क्षेत्र में एक बड़ा और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान होगा और स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं घर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अतिरिक्त पब्बर नदी पर चामशू में एक बड़े पुल का निर्माण हो रहा है जिसपर 5 करोड़ 55 लाख रुपए व्यय किए जा रहे है। इस पुल के बनने से न केवल जुब्बल, अपितु रोहडू विधानसभा क्षेत्र के लोग भी लाभान्वित होंगे। 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को हर दृष्टिकोण से विकसित करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और आने वाले समय में भी विकासात्मक कार्य किये जायेंगे और शुराचली क्षेत्र को वे विशेष रूप से प्राथमिकता में रखेंगे। 

इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, रावीं पंचायत के पूर्व पंचायत प्रतिनिधि एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित उपमंडलाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी बीडीओ जुब्बल करण सिंह एवं सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed