Spread the love

बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मन्त्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि एडवेन्चर टूरिज्म मेला बिलासपुर नगर में साहसिक पर्यटन की सम्भावनाओं को नया मुकाम प्रदान करेगा। वे शुक्रवार को डमली पंचायत क्षेत्र में आयोजित साहसिक गतिविधियों का शुभारंम्भ करने के बाद हुए बोल रहे थे।‌ उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों को यहां वर्षभर चलाया जाएगा।

धर्माणी ने कहा कि कुल्लू मनाली जाने वाले पर्यटक को हम इन गतिविधियों के माध्यम से आकर्षित करेंगे, वहीं युवाओें को रोजगार प्राप्त होगा तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने स्थानीय उत्पाद बेचने के लिए भी प्रयुक्त स्थान भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वर्षभर इन गतिविधियों के तहत जलीय व आकाशीय साहसी गतिविधिायों के द्वारा पर्यटकों व स्थानीय लोगों को साहसिक पर्यटन के अवसर मिलेंगे। उन्होंने एयर सफारी की भी उड़ान भरी। 

विधायक झण्डुता जेआर कटवाल ने बर्मा ब्रिज का आनन्द लिया तथा पर्यटन की इन गतिविधियों के लिए इस क्षेत्र का चुनाव करने के लिए मंत्री व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और स्थानीय लोगो से इन गतिविधियों में विकास के लिए सहयोग की अपील की।

 प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विवेक कुमार ने कहा की इस आयोजन से क्षेत्र के लिए पर्यटन के साथ-साथ प्रगति के भी नए द्वार खुलेंगे। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि गठित पर्यटन समिति के द्वारा आने वाले समय में पर्यटन की दृष्टि से इसे और विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एमजी स्काई एडवेंचर कम्पनी के द्वारा ये गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिसमें वाटर स्पोर्टस, एरो स्पार्टस शामिल है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *