Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में रक्तदान शिविर लगाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सबसे पहले रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में अन्य पदाधिकारियों के अतिरिक्त विधायक और महासचिव विक्रमादित्य सिंह भी प्रमुख थे। वहीं, महासचिव महेश्वर चौहान ने भी इस दौरान रक्तान किया। रक्तदान शिविर में 62 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया और समय की कमी के कारण मेडिकल टीम ने कुछ रक्तदानियों को रिजर्व में रख दिया। 
देश में कोरोना महामारी व हाल ही में भारत चीन सीमा पर भारतीय सेना के 20 सैनिकों की शहादत के चलते राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस बार उनका जन्मदिन न मनाने का आग्रह किया था। इसे देखते हुए इस कार्यक्रम को यहां बड़ी सादगी से मनाया गया। इस कार्यक्रम में सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने प्रदेश के वीर सपूत अंकुश ठाकुर सहित भारत चीन सीमा पर शहीद हुए उन 20 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। कुलदीप राठौर ने इस अवसर पर कांग्रेस आपदा कोष से 13.51 लाख रूपए का एक चैक कोविड अस्पतालों को स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद करने को पार्टी द्वारा गठित कमेटी को भेंट किया।उल्लेखनीय है कि यह कमेटी इन उपकरणों को खरीद कर कोविड अस्पतालों को निशुल्क भेंट करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राठौर ने आईजीएमसी अस्पताल जाकर कोरोना योद्धाओं को इस महामारी में लोगों की सेवा करने के लिए उन्हें फूड किट देकर उनका हौंसला बढ़ाया। इसके बाद वे कमला नेहरू अस्पताल गए और वहां रोगियों को फल वितरित किए। वहीं, पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में सामुदायिक रसोई का आयोजन कर शहर के जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया। उधऱ, प्रदेशभर में हर जिला व ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को राशन किट प्रदान की व कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। शिमला के अतिरिक्त मंडी व कांगड़ा जिला में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। 

राठौर बोले- लॉकडाउन कांग्रेस ने की जरूरतमंदों की मदद 

मीडिया से बातचीत में कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने इस विपदा के समय अपने समाज सेवा के दायित्व का पालन करते हुए आम व गरीब लोंगो की मास्क, सेनेटाइजर सहित राशन किट प्रदान किए। बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों को उनके घर पार्टी खर्चे पर भेजने की भी व्यवस्था की। वहीं, प्रदेश के उन लोगों को भी पूरी सहायता दी, जो लॉक डाउन के चलते अपने घर आना चाहते थे। राठौर ने बताया कि युवा कांग्रेस पिछले 30 दिनों से गरीब लोगों को हर रोज निशुल्क खाना उपलब्ध  करवा रही है। उन्होंने कहा कि देश मे इस विपदा के समय कांग्रेस ने सरकार को अपना पूरा रचनात्मक सहयोग दिया है। कुलदीप राठौर ने इस सफल आयोजन के लिए सभी पार्टी, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *