Spread the love

शिमला। शिमला जिले के पर्यटन स्थल कुफरी के चीनी बंगला के समीप एक कार को खाई में लुढ़कने से एक युवती की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया है। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। पुलिस ने इस संबंध में‌ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 मिली जानकारी के मुताबिक शिमला के ढली थाना के तहत कुफरी के चीनी बंगला के समीप एक कार हादसा हुआ। इसमें एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। दोनों घायलों का इलाज आईजीएमसी अस्पताल में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात चायल से शिमला आ रही एक कार कुफरी चायल मार्ग पर चीनी बंगला के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें अंजना (22), प्रवीण (23) व दीक्षा (24) सवार थे। स्थानीय लोगों ने जब कार को दुर्घटनाग्रस्त देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी।

हादसे की सूचना मिलते ही ढली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक युवती दीक्षा ने दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक और एक युवती घायल हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *