शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण से बीते 24 घंटे के दौरान 5 और मरीजों की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक तीन और हमीरपुर व शिमला जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 3767 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 145 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 42, हमीरपुर में 19, बिलासपुर में 26, मंडी में 13, शिमला में 8, ऊना में 6, कुल्लू में 4, लाहौल-स्पीति व सोलन जिलों में 3-3, चंबा में 2 और सिरमौर जिले में एक मामला पाजिटिव आया है। राज्य में कोरोना वायरस के कुल 225035 मामले हो चुके हैं। सोमवार को 233 मरीज स्वस्थ हुए हैं और प्रदेश में अब तक कुल 220128 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 1123 एक्टिव केस हैं।
