Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर द्वारा लगाए आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राठौर द्वारा लगाए गए सभी आरोप हवा हवाई एवं तथ्यों से परे हैं। तोमर ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेस कार्यकर्ता न प्रदेश अध्यक्ष मानते हैं और न  उनकी सुनते हैं।तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना भारत और हिमाचल के सभी गरीबों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। देश के 80 करोड़ लोगों को कोरोना संकट के समय मुफ्त राशन देना अपने आप मे ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा दिए गए सभी आंकड़े सच्चे होते हैं और पब्लिक डोमेन में होते हैं। कोई भी उन्हें कभी भी देख सकता है। 

तोमर ने कहा कि उद्योग ने हिमाचल में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। कोविड के समय हिमाचल में फार्मास्युटिकल सेक्टर ने पूरे देश को पीपीई किट, वेंटिलेटर से लेकर रेमिडीसीवर जैसी सुविधाएं बड़ी मात्रा में उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि बेरोज़गारी की बात कांग्रेस ना ही करे तो अच्छा है। प्रदेश की जयराम सरकार ने हाल ही में कैबिनेट में 10 हज़ार से अधिक रोजगार के अवसर खोले हैं। साथ ही प्रदेश में अनेकों स्वावलंबन योजना के तहत स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस 16 जेई की बात कांग्रेस नेता कर रहे हैं वो कांग्रेस सरकार में बनी नीतियों के तहत लगे हैं। कांग्रेस अगर अपने कार्यकाल में अच्छी नीति बनाती तो आज इन नौकरियों पर हिमाचल के लोग लगते। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *