Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मन की बात में नदियों का स्मरण करने की परंपरा पर बात की। वहीं, उन्होंने प्राकृतिक खेती, लोकल फ़ॉर वोकल एवं हथकरघा के साथ साथ कई मुद्दों पर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश में डिजिटल लेन-देन बढ़ा और गरीबों के खाते में सीधा पैसा जाना शुरू हुआ है, इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगी है।  कश्यप ने मन की बात‌ सुनने के बाद कहा कि आजकल एक विशेष ई-ऑक्शन, ई-नीलामी चल रही है,‌ जिसमें नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की बोली लगेगी। इस नीलामी से जो पैसा आएगा, वो ‘नमामि गंगे’ अभियान के लिए ही समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को खादी को लेकर हम सब बढ़ावा देंगे। 

सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की चोन्जिन एंगमो का नाम लिया। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह नाम प्रधानमंत्री ने कुछ ही दिन पहले सियाचिन के दुर्गम इलाके में 8 दिव्यांग जनों की टीम ने जो कमाल कर दिखाया है उस संदर्भ में लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, सचिव पायल वैद्य, प्यार सिंह कंवर एवं प्रवक्ता बलदेव तोमर आदि ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *