शिमला। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक आशा कुमारी, विधायक हर्षवर्धन चौहान, रामलाल ठाकुर, विनय कुमार, लखविंदर राणा, राजेंद्र राणा, सुंदर सिंह ठाकुर व जगत सिंह नेगी, पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगुराम मुसाफिर के अतिरिक्त कई अन्य नेताओं ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के पैतृक गांव जाकर उनकी माताश्री के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए राठौर सहित उनके शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इन नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोकाकुल परिवार से इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
