Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस एक और मरीज की मौत हो गई। यह मौत कांगड़ा जिले में हुई। वहां 72 वर्षीय बुजुर्ग की इस संक्रमण के चलते मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब 1004 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 148 नए केस पाजिटिव आए हैं। ऊना जिले में 38, कांगड़ा में 30, शिमला में 20, सोलन में 14, बिलासपुर में 12, मंडी में 11, हमीरपुर में 10, कुल्लू व सिरमौर जिलों में 6-6 और किन्नौर जिले में एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव आया है। राज्य में कोरोना वायरस के कुल 60537 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 58315 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 67 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब 1199 एक्टिव केस हो गए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *