शिमला।हिमाचल में कोरोना वायरस से तीन मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 182 नए मामले पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस से शिमला जिले में दो और सिरमौर जिले में एक मरीज की मौत हुई है। शिमला जिले में 57 वर्षीय मरीज के साथ-साथ 73 वर्षीय बुजुर्ग की इस वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, सिरमौर जिले में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना वायरस के चलते दम तोड़ दिया। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 1003 मरीजों की मौत हो चुकी है।
उधर, प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 182 नए मामले पाजिटिव आए हैं। ऊना जिले में 65, कांगड़ा में 52, सोलन में 24, शिमला में 10, बिलासपुर में 9, मंडी में 8, हमीरपुर व कुल्लू जिले में 5-5 और सिरमौर में 4 मरीज कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 60389 मामले कोरोना पाजिटिव आ चुके हैं और इनमें से अब तक 58218 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को 98 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 1124 एक्टिव केस हैं।
