चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिले के तीसरा क्षेत्र में एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत आते बोंदेड़ी-तीसा मार्ग पर निजी बस कॉलोनी मोड़ के पास गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में अभी तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बस को खाई में गिरते देख गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। वहीं, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
