Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री से प्रदेश के विभिन्न मुद्दों के बारे में चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वन स्वीकृतियों से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया क्योंकि वन स्वीकृतियां लटकने से प्रदेश में विकासात्मक परियोजनाएं प्रभावित हो रहीं थीं।
अमित शाह ने मुख्यमंत्री को प्रदेश की विभिन्न विकासात्मक आवश्यकताओं के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *