शिमला। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश के अगले वित्त वर्ष के बजट को दिशा हीन बताते हुए इसकी आलोचना की है। उन्होंने बजट को कोरी घोषणाओं का दस्तावेज करार दिया है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार कर्ज की बैसाखियों से चलेगी, लेकिन बजट में इसका जिक्र तक नहीं है। हर क्षेत्र में घाटा है।
अग्निहोत्री ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण में ही साफ हो गया था कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति बिगड़ी हुई है। महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल व डीजल कीमतें सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। उनका कहना था कि इसका बजट में जिक्र तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि 30 हजार नौकरियों को चोर दरवाजे से भरने का खाका तैयार किया गया है। वहीं, सरकार का वित्तीय प्रबंधन शून्य है। उन्होंने कहा कि बजट केवल आंकड़ों का माया जाल है।
