Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों को 10 मार्च को शिमला में होने वाली जनसभा में आवश्यक तौर पर शामिल होने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में इस जनसभा में लोगों की भारी भीड़ जुटाने को भी कहा है।

किमटा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक संवाद में कहा कि प्रदेश कांग्रेस की इस जनसभा में प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस के सभी पूर्व अध्यक्ष भी शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी विधायक, पूर्व विधायक पार्टी के पदाधिकारी, सभी अग्रणी संगठनों एवं विभागों के प्रदेश, जिला व ब्लॉकों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की इस जनसभा में उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

किमटा ने इसकी एक समीक्षा बैठक करते हुए पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लम्बे अंतराल के बाद हों रही जनसभा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में कोविड़ के चलते प्रदेश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार ऐसे मुद्दे हैं, जो इस जनसभा में प्रमुख तौर पर उठाए जाएंगे। उन्होंने सभी जिला व ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि इस कार्यक्रम की पूरी सूचना अपने-अपने स्तर पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों को दें, जिससे उनकी उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोई भी कोताही स्वीकार्य नहीं होगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *