Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला से पूर्व सांसद एवं सोलन मंडल से संबंध रखने वाले वीरेंद्र कश्यप एक बार पुनः भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बन गए हैं। यह घोषणा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य द्वारा की गई है। इस घोषणा के उपरांत वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा अपनी पार्टी का विस्तार हर वर्ग में समय-समय पर करती है और इसी कड़ी में आज एक बार फिर मुझे अनुसूचित जाति मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस मोर्चे के माध्यम से हम अनुसूचित जाति वर्ग की समस्याओं के समाधान को लेकर काम करते हैं और इस वर्ग को पार्टी के माध्यम से समाज में किस प्रकार से आगे ले जाया जाए उसके बारे में चिंता करते हैं।  उन्होंने कहा कि वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अनेकों योजनाएं लाई है जिससे इस वर्ग के गरीब लोगों को बहुत फायदा पहुंचा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *