शिमला। हिमाचल में आज कोरोना वायरस के कुल 19 मामले पाजिटिव आए हैं। सिरमौर जिले में सबसे अधिक 7 मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 5, कुल्लू में 2, मंडी, शिमला, सोलन व ऊना जिलों में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 58262 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 56898 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 47 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के अब 370 एक्टिव केस हैं।
