धर्मशाला। कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में प्रदेश भाजपा का प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग शुरू। यह प्रशिक्षण वर्ग होटल डी पोलो धर्मशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में प्रारंभ हो गया है। इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी रामस्वरूप शर्मा उपस्थित हैं।
