Spread the love

हमीरपुर। आम लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरुक करने के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन और जल शक्ति मंत्रालय संयुक्त रूप से एक व्यापक अभियान चलाएगा। ‘कैच द रेन’ विषय के साथ चलाया जाने वाला यह अभियान वीरवार को हमीरपुर जिला में भी शुरू हो गया। उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने इसका शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत जिले भर में कई जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के लगभग 50 गांवों में नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठियों, वेबिनार, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिता और अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। देवाश्वेता बनिक ने नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों से जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्द्धन पर विशेष बल देने की अपील भी की। अभियान के शुभारंभ अवसर पर एडीएम जितेंद्र सांजटा, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रोहित यादव, लेखा कार्यक्रम सहायक आईपी गोयल, स्वयंसेवी अभिषेक चौधरी, राधिका, सुलक्षणा और अन्य स्वयंसेवी भी उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed