शिमला। हिमाचल में सोमवार को कोरोना वायरस के 29 नए मामले सामने आए हैं। मंडी जिले में 10, शिमला में 6, कांगड़ा में 5, ऊना में 4, सिरमौर में 3 और बिलासपुर में एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 57925 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 56479 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सोमवार को 35 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस के 458 एक्टिव केस हैं।
