Spread the love

हमीरपुर। उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने शनिवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव गसोता का दौरा किया और वहां मंदिर परिसर तथा इसके आस-पास जारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने बताया कि गसोता गांव को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए विभिन्न निर्माण कार्य आरंभ किए गए हैं। इन कार्यों को अंजाम देने के लिए स्थानीय निवासियों के सुझाव एवं सहयोग भी लिया जा रहा है।
इस अवसर पर उपायुक्त के साथ एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा, एसडीएम डाॅ. चिरंजी लाल चौहान, अन्य अधिकारी तथा स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *