Spread the love

शिमला। प्रदेश सरकार ने आम जनता से अपील की है कि विभिन्न राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के दौरान प्लास्टिक के झंडे के स्थान पर कागज से बने राष्ट्रीय झंडे का उपयोग करें। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने वीरवार को यहां कहा कि आमतौर पर देखने में आया है कि लोग ऐसे अवसरों पर प्लास्टिक के राष्ट्रीय झंडे का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि फ्लैग कोड आफ इंडिया, 2002 के प्रावधानों के अनुसार प्लास्टिक के झंडों का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए और किसी भी गतिविधि के बाद झंडे को जमीन पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के झंडे नष्ट नहीं होते।प्रवक्ता के मुताबिक भारतीय राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है, इसलिए इसका समुचित सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आमतौर पर सरकार के संगठनों और संस्थाओं के बीच राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े कानून के बारे में जानकारी नहीं होती। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि फ्लैग कोड आफ इंडिया के प्रावधानों पर अमल करें और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को बनाए रखें। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *