शिमला। हिमाचल में आज कोरोना वायरस के 25 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 8, मंडी में 4, शिमला में 3, सोलन में 4, किन्नौर में 2, चंबा में एक, ऊना में दो और सिरमौर में एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 57561 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 56200 मामले ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 37 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के 378 एक्टिव केस हैं। आज बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में कोरोना वायरस का एक भी मामला नहीं आया है।
