Spread the love

शिमला। प्रदेश के लिए बड़ी खबर है। छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, कांग्रेस दिग्गज वीरभद्र सिंह ने अब चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। यह ऐलान वीरभद्र सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र अर्की में किया। वे अर्की के कुनिहार में पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। इन दिनों वीरभद्र सिंह कुठाड़ स्थित अपने ससुराल में हैं और वे वहां पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। 

सोलन जिले के कुनिहार में पार्टी कार्यकर्ता के निवास पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्हें अगला चुनाव नहीं लड़ना है। साथ ही कहा कि उन्हें कांग्रेस से प्यार है। वे कांग्रेसी हैं और मरते दम तक रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ ऐसे लोग घुस आए हैं जो कांग्रेस की ही पीठ में छूरा घोंपते हैं। ऐसे गद्दारों का पर्दाफाश होना चाहिए। वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में रहते हुए ऐसे लोगों का कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है। ऐसे लोग बाहर लोगों के सामने तो कांग्रेसी बनते हैं, लेकिन चुनाव में कांग्रेस के ही प्रत्याशी को हराते हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *