Spread the love
शिमला। हिमाचल में शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के 51 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इनमें बिलासपुर जिले में 4 चंबा में 3, हमीरपुर में 4 , कांगड़ा में 20, मंडी में 4, शिमला में 1, सिरमौर में 10, सोलन में 2 और ऊना‌ जिले में 3 मामले पाजिटिव आए हैं। अब राज्य में कोरोना वायरस के कुल 56,802 मामले हो चुके हैं। इनमें से 55071 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और शुक्रवार को 95 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के अब 767 एक्टिव केस हैं।
हमीरपुर जिला में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के चार मामले पाजिटिव आए हैं। जिसे में रैपिड एंटीजन टैस्ट में 3 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि शुक्रवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 92 सैंपल लिए गए, जिनमें से 3 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उन्होंने बताया कि गांव फाहल 72 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय व्यक्ति और 19 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में अधवानी क्षेत्र के गांव धनोट के एक 31 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *