शिमला। प्रदेश में आज कोरोना वायरस से तीन लोगों की मौत हो गई। ये तीन मौतें शिमला, कांगड़ा और ऊना जिलों में हुई हैं। शिमला में 62 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा में 55 वर्षीय महिला और ऊना में 86 वर्षीय वृद्ध की कोरोना वायरस के चलते मौत हुई है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 922 मरीजों की मौत हो चुकी है।
वहीं, प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 163 नये मामले आए हैं। इनमें से कांगड़ा जिले में 39, शिमला में 34, सोलन में 19, सिरमौर और ऊना में 17-17, चंबा और हमीरपुर में 10-10, बिलासपुर में 6, कुल्लू में 5 और मंडी और किन्नौर जिलों में 3-3 मरीज कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 55277 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 51692 स्वस्थ हो चुके हैं और वीरवार को 341 मरीज ठीक हुए हैं। अब राज्य में कोरोना वायरस के 2615 एक्टिव केस हैं।
