Spread the love

शिमला। हिमाचल में आज कोरोना वायरस के 220 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 40, सोलन में 38, शिमला में 31, मंडी व चंबा में 27-27, हमीरपुर में 15, बिलासपुर में 13, ऊना में 10, लाहौल-स्पीति में 4 व किन्नौर जिले में 3 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के अब कुल 55114 मामले हो चुके हैं और इनमें से अब तक 51351 मरीज ठीक हुए हैं। बुधवार को राज्य में 755 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब राज्य में कोरोना वायरस के 2796 एक्टिव केस हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *