शिमला। हिमाचल प्रदेश में वीरवार को राज्य में कोरोना वायरस के 374 मामले पाजिटिव आए हैं। मंडी जिले में 102, कांगड़ा में 76, सोलन में 42, शिमला में 34, चंबा में 26, बिलासपुर व हमीरपुर में 22-22, ऊना में 18, सिरमौर में 10, कुल्लू में 9, किन्नौर में 7 और लाहौल-स्पीति जिले में 6 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 53706 मरीज हो चुके हैं। इनमें से 48151 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वीरवार को 317 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के अब 4681 एक्टिव केस हैं।
हमीरपुर जिले में कोरोना वायरस के 22 नए मामले पाजिटिव आए हैं। वहां आरटी-पीसीआर टेस्ट में 22 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए लोगों में भोरंज उपमंडल के लुद्दर महादेव क्षेत्र के गांव दुखा के 5 लोग 68 वर्षीय व्यक्ति, 54 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय व्यक्ति और 57 महिला शामिल है। गांव मैहरे के 6 लोग पाॅजीटिव पाए गए हैं। इनमें 35 वर्षीय, 56 वर्षीय, 50 वर्षीय, 47 वर्षीय और 52 वर्षीय पांच पुरुष तथा एक 45 वर्षीय महिला शामिल है। भोरंज उपमंडल के बधानी क्षेत्र के गांव बजड़ोह की 46 वर्षीय महिला, समीरपुर के 36 वर्षीय व्यक्ति, गांव अम्मण पटवारियां की 3 वर्षीय बच्ची, बड़सर उपमंडल के हरसौर क्षेत्र के गांव भालट के 57 वर्षीय व्यक्ति, कांगू क्षेत्र के गांव थान के 60 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर एक अणु हमीरपुर के 35 वर्षीय व्यक्ति, लंबलू के 21 वर्षीय युवक, बफड़ीं के 66 वर्षीय व्यक्ति, बड़ा क्षेत्र के गांव अंबरोटा के 30 वर्षीय, बड़ा में कार्यरत 35 वर्षीय महिला और हमीरपुर में कार्यरत 34 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है।
जिला ऊना में वीरवार को कोरोना वायरस के 18 लोग पाजिटिव आए हैं। ऊना उपमंडल के चढ़तगढ़ निवासी 60 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। अंब उपमंडल के चिंतपूर्णी निवासी 42 और 46 वर्षीय दो पुरुष, नेत्र अस्पताल धुसाड़ा में कार्यरत 52 वर्षीय महिला नेत्र चिकित्सा अधिकारी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। गगरेट उपमंडल मुख्यालय स्थित हम पंचायत गगरेट के वार्ड 2 निवासी 47 वर्षीय पुरुष, उपमंडल के डंगोह खास निवासी 41 वर्षीय महिला, नगर पंचायत दौलतपुर चौक निवासी 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। बंगाणा उपमंडल की बुधान पंचायत के नेरी गांव निवासी 11 वर्षीय बालक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही। वहीं, रैपिड एंटीजन में में ऊना उपमंडल के कस्बा संतोषगढ़ के वार्ड दो निवासी 37 वर्षीय युवक, अपर अरनियाला निवासी 28 वर्षीय युवक, लोअर अरनियाला निवासी 44 वर्षीय पुरुष में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। गगरेट उपमंडल के भंजाल स्थित एक संस्था में कार्यरत 25 वर्षीय युवक, नंगल जरियाला निवासी 46 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। हरोली उपमंडल के पोलियां बीत निवासी 48 वर्षीय महिला, रोड़ा निवासी 30 वर्षीय युवक, सलोह निवासी 55 वर्षीय पुरुष में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। हरियाणा के यमुनानगर जिले की जगाधरी तहसील के तेही गांव निवासी 30 वर्षीय पुरुष, पंजाब के होशियारपुर जिले की मुकेरिया तहसील के तहत बेहवान गांव निवासी 47 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।
