Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में दो, मंडी व हमीरपुर में एक-एक मरीज ने इस संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। कांगड़ा जिले में 64 व 52 वर्षीय मरीज की कोरोना वायरस से मौत हो गई। वहीं, मंडी जिले में 71 वर्षीय बुजुर्ग और हमीरपुर में 63 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस प्रकार, राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 877 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *