शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस के 463 नए मामले पाजिटिव आए हैं। मंडी जिले में 161, कांगड़ा जिले में 88, शिमला में 63, सोलन में 50, कुल्लू में 24, चंबा में 22, हमीरपुर में 18, ऊना में 14, लाहौल-स्पीति में 7, बिलासपुर में 6 और किन्नौर व सिरमौर में 4-4 मामले पाजिटिव आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के कुल 51143 मामले पाजिटिव हो चुके हैं। इनमें से अभी तक 44109 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और वीरवार को 532 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के 6139 एक्टिव केस हैं।
हमीरपुर जिले में वीरवार को कुल 18 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। इनमें से 10 लोग आरटी-पीसीआर टेस्ट में और 8 लोग रैपिड एंटीजन टैस्ट में संक्रमित निकले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में चकमोह की 65 वर्षीय महिला, गांव करनेहरा का 63 वर्षीय व्यक्ति और 60 वर्षीय महिला, गांव करनेहर की 16 वर्षीय लड़की, गांव बणी की 16 वर्षीय लड़की, महारल क्षेत्र के गांव सकरी का 51 वर्षीय व्यक्ति और 3 वर्षीय बच्ची, कड़ोहता क्षेत्र के गांव अंबी की 47 वर्षीय महिला, सुधियाल क्षेत्र के गांव सलेर का 57 वर्षीय व्यक्ति पाॅजीटिव पाया गया है। आरटी-पीसीआर टेस्ट में ही एक अन्य पाॅजीटिव मामले की पुष्टि भी हुई है। डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए अन्य लोगों में अणु कलां हमीरपुर का 34 वर्षीय व्यक्ति, टौणी देवी क्षेत्र के गांव पटनौण का 34 वर्षीय व्यक्ति, ताल क्षेत्र के गांव साहनवीं का 45 वर्षीय व्यक्ति, जनसूह क्षेत्र के गांव संघूनी का 31 वर्षीय व्यक्ति, जंगलबैरी क्षेत्र के गांव बैरी की 45 वर्षीय महिला, जंगलबैरी क्षेत्र के गांव बड़ू का 38 वर्षीय व्यक्ति और बड़सर के गांव टिक्कर का 28 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में भी 73 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है।
जिला ऊना में कोरोना संक्रमण से 14 लोग संक्रमित हुए हैं। ऊना उपमंडल के कस्बा सन्तोषगढ़ निवासी 46 वर्षीय पुरुष, अरनियाला 37 वर्षीय पुरुष, रैंसरी के हिल व्यू कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। हरोली उपमंडल के पोलियां बीत निवासी 33 वर्षीय पुरुष और इंडस्ट्रियल एरिया टाहलीवाल के एक उद्योग में कार्यरत 52 वर्षीय कामगार में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। अंब उपमंडल के कुदेट निवासी 57 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। गगरेट उपमंडल के नकड़ोह की निवासी 27 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई। जिला मुख्यालय ऊना के वार्ड पांच स्थित चौरासी पौड़ियाँ के एक ही घर से 55 और 35 वर्ष की दो महिलाएं, ऊना निवासी 60 वर्षीय पुरुष और 28 वर्षीय युवक, भटोली निवासी 53 वर्षीय पुरुष, रायपुर सहोडां निवासी 20 वर्षीय युवती, रक्कड़ स्थित बाबा गरीब नाथ मंदिर के नजदीक रहने वाली 49 वर्षीय महिला में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।
