Spread the love

रिकांगपिओ। किन्नौर जिला में आज कोविड-19 के 101 सेम्पल लिए गए, जिनमें से 4 सेम्पल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है, जबकि 47 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, 50 सेम्पल आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पाॅजिटिव आने वालों में 17 व 21 वर्षीय 2 पुरूष गांव रिस्पा, 53 वर्षीय पुरूष पूह व 54 वर्षीय पुरूष पांगी गांव से संबंधित है। उन्होंने बताया कि जिले में अबतक कोविड-19 के 16,326 सेम्पल लिए गए हैं। जिले में अब तक पाॅजिटिव के 1224 मामले सामने आए हैं तथा इसमें 172 मामले सक्रिय हैं, जबकि 1037 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिले में स्वस्थ होने की दर 8.47 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड के कारण 15 रोगियों की मौत हो चुकी है।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *