Spread the love

हमीरपुर। उपायुक्त देवाश्वेता बनिक के निर्देशों के अनुसार जिला में कोरोना टैस्ट के लिए अधिक से अधिक फील्ड सैंपलिंग पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जिला के सभी स्वास्थ्य खंडों में डाॅक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें फील्ड में जाकर सैंपल ले रही हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि वीरवार 17 दिसंबर को भी जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को स्वास्थ्य खंड नादौन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैड़ू के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र धनपुर में सैंपल लिए जाएंगे।
स्वास्थ्य खंड भोरंज में डेरा परोल बाजार, कैहरवीं बाजार और ताल बाजार में रैंडम सैंपलिंग के अलावा गांव भोरंज और बधियानी में संक्रमित लोगों के प्राथमिक संपर्क में आए लोगांे के सैंपल भी लिए जाएंगे।
स्वास्थ्य खंड सुजानपुर में नागरिक अस्पताल सुजानपुर, पीएचसी जंगलबैरी और पीएचसी चबूतरा में सैंपल लिए जाएंगे।
स्वास्थ्य खंड बड़सर में बणी बाजार और भकरेड़ी बाजार में सैंपल लिए जाएंगे।
स्वास्थ्य खंड टौणी के अंतर्गत कुठेड़ा में फील्ड सैंपलिंग होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सर्दी-खांसी, बुखार और फ्लू जैसे लक्षण वाले लोगों से अपील की है कि वे अपना कोरोना टैस्ट करवाने के लिए स्वयं आगे आएं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *