Spread the love

रिकांगपिओ। हिमाचल वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने आज निचार उप-मंडल के जानी गांव में 9.30 लाख रूपए की लागत से निर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान छोलतु से तेंपाऊग सम्पर्क मार्ग व जानी बस स्टैंड से पंचायत घर घातके के लिए सम्पर्क मार्ग की आधारशिला रखी। उन्होंने इस दौरान सामुदायिक भवन जानी का शिलान्यास भी किया। 
सूरत नेगी ने कहा कि इन सड़कों के बन जाने से ग्रामवासियों की लम्बे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। वहीं, स्थानीय लोगों को अपने नकदी उत्पादों को मंडी तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी और इस पर होने वाले खर्च में भी कमी आएगी। नेगी ने कहा कि किन्नौर जिला में पिछले तीन वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत मुख्यालयों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है।
सूरत नेगी ने कहा कि किन्नौर जिला में वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान गृृह निर्माण अनुदान योजना के तहत 57 लोगों को लाभान्वित किया गया है तथा इसके लिए 6645000 राशी का प्रावधान किया गया है। जिले में 5648 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में एकीकृृत बागवानी मिशन के तहत स्पैयर, टिलर, मोन पालन फल व सब्जी क्षेत्र विस्तार व पैकिंग शैड निमार्ण के लिए 86 लाख 57 हजार रूपए की राशि 551 बागवानों को वितरित की गई। 20 सूत्रीय आर्थिक कार्यक्रम के तहत जिले में पिछले दो वर्ष के दौरान आईआरडीपी श्रेणी के 512 किसानों को लाभान्वित किया गया है। जिले में पुराने बगीचों के जीर्णोंद्वार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई सेब नवीनीकरण परियोजना के तहत 89 बागवानों को उन्नत किस्म के सेब के पौधे खरीदने के लिए 12 लाख 83 हजार रूपए की राशि व्यय की गई। इस दौरान निचार मंडल अध्यक्ष संजय नेगी, महामंत्री योगराज, ग्राम पंचायत रामणी के प्रधान स्वन्त्रत सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *